Advertisement

अंधे कत्ल का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

झगड़े का बदला लेने के लिए की गई थी हत्या

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:28 नवंबर को थाना माकड़ोन के ग्राम रामड़ी निवासी हिन्दु सिंह पिता राधेश्याम गुर्जर उम्र 35 साल की अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर शव को रोड़ के किनारे फेंक दिया था। सूचना मिलने पर थाना माकडोन में मर्ग कायम कर केस दर्ज किया गया।

अज्ञात आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु एएसपी ग्रामीण नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भविष्य भास्कर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर संदेही की तलाश हेतु दबीश दी गई। टीम द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ की जा रही थी उसी दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम परि देवनारायण मंदिर के पास से संदेही निवासी ग्राम रामडी से पूछताछ करते जुर्म स्वीकार किया जिसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया आरोपी की निशादेही से घटना में प्रयुक्त खून से रंजीत ल_ व आरोपी का खून से रंजीत पेंट व मृतक हिन्दुसिंह की शर्ट जप्त किये।

Advertisement

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरा झगड़ा हिन्दु सिंह से 15 दिन पूर्व हुआ था इसी का बदला लेने के लिये मैं हिन्दु सिंह के आने जाने वाले के रास्ते को नजर रखता था, दिनांक 28.11.23 को शाम को हिन्दु सिंह अपने खेत पर गया हुआ था तो मैनें अन्य दो दोस्तो निवासी रामड़ी को बुलाकर हम ग्रीड के पास बल्डे में छुपकर घात लगाकर बेठे थे, जैसे ही हिन्दु सिंह बल्डे वाले रास्ते पर अपनी मोटर सायकल से हमारे सामने आया तो मैंने हिन्दु सिंह की आंखों में मिर्ची पावडर डाल दिया जिससे हिन्दु सिह लडख़ड़ा कर मोटर सायकल सहित गिर गया बाद हमनें हिन्दु सिंह पर कई बार लठ से वार किए, हम दोनो नें हिन्दु सिंह को तब तक मारते रहे जब तक की हिन्दु सिंह के शरीर में कोई हलचल नही रही, बाद मृतक हिन्दु सिंह को मोटर सायकल के साथ रोड़ किनारे लाकर पटक दिया व मोटर सायकल को भी वहीं पर पटक दिया। घटना में संलिप्त अन्य आरोपी निवासी रामडी का फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Advertisement

Related Articles

Write a review