Advertisement

अंपायर से बहस करना विराट कोहली को पड़ा महंगा

रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर से बहस करना महंगा पड़ गया है। कोहली पर आईपीएल की आचार संहिता के मामले का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। केकेआर ने रविवार को ईडन गार्डेंस पर खेले गए मैच में आरसीबी को एक रन से हराया था। आरसीबी की आईपीएल 2024 के सीजन में आठ मैचों में यह सातवीं हार थी।

Advertisement

केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डेंस पर हुए मैच के दौरान आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया लगाया गया है। कोहली ने आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.8 के लेवल-1 का अपराध किया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप और मैच रैफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें