Advertisement

अक्षय कुमार की मां का निधन

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते कुछ दिन पहले मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अक्षय ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वह मेरी रीढ़ थीं। अक्षय ने कहा कि फैंस और शुभचिंतकों ने उनके लिए जो प्रार्थनाएं की, उसका मैं सम्मान करता हूं।

Advertisement

अरुणा भाटिया ने बेटे के 54वें जन्मदिन से एक दिन पहले आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार का बर्थडे 9 सितंबर को आता है। अक्षय ने ट्वीट में लिखा- मेरी मां मेरी रीढ़ थीं। मैं आज अपने भीतर ऐसा दुख महसूस कर रहा हूं, जिसे मैं सह नहीं सकता हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया शांति से आज सुबह इस दुनिया से विदा हो गईं। अब वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल जाएंगी। ओम शांति

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें