Advertisement

अज्ञात शव मिला, पुलिस को हत्या की आशंका

अज्ञात शव मिला, पुलिस को हत्या की आशंका

Advertisement

उज्जैन। माकड़ौन थाना अंतर्गत ग्राम चिरड़ी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक को और कहीं मारकर यहां फेंका गया है। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

हथकड़ी निकालकर फरार हुआ कैदी, फिर आया पुलिस गिरफ्त में

Advertisement

महिदपुर/उज्जैन। महिदपुर उपजेल से नागदा पेशी पर ले गए तीन बंदियों को शाम को वापस महिदपुर उपजेल लाया जा रहा था। इसी दौरान एक बंदी हथकड़ी निकालकर फरार हो गया।

पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया है। तीन बंदियों को महिदपुर रोड पुलिस द्वारा विभिन्न आरोपों में पकड़ा गया था।

Advertisement

पुलिस 12 अक्टूबर को नागदा पेशी के लिए ले गई। पेशी के बाद वाहन से वापस महिदपुर उपजेल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्पीड ब्रेकर आने पर वाहन के धीमा होते ही बंदी कालूराम पिता बालूलाल खारोल निवासी झूटावद अंधेरे का लाभ उठाते हुए हाथ से हथकड़ी को निकालकर फरार हो गया था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें