अफसर बने टीचर, स्कूलों में पढ़ाने पहुंचे

उज्जैन। दफ्तर में बैठकर निर्देश-आदेश जारी करने वाले आईएएस अफसर शनिवार को टीचर की भूमिका में दिखाई दिए। उन्होंने सरकारी स्कूलों में आमद दी और विद्यार्थियों के साथ समय बिताया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे करियर से जुड़े सवाल भी पूछे। कलेक्टर रौशन सिंह ने ढांचा भवन स्थित शासकीय मॉडल स्कूल में बच्चों के सवालों के जवाब दिए और पढ़ाई के दौरान के अनुभव सुनाए। मैं जब छोटा था तो लगातार पढ़ाई करते समय माता पिता मुझसे पूछते थे कि पढ़ाई कैसी चल रही है, आपसे से भी पूछते ही होंगे।
मैंने अपना लक्ष्य तय कर रखा था। उन्होंने बच्चो से कहा कि जरूरी नहीं की मोटी किताबें पढक़र ही आगे बढ़ा जाएगा। मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर ने बताया कि शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्कूल जा रहे हैं, मॉडल स्कूल में बच्चों से बात कर अच्छा लगा।
View this post on Instagram
Advertisement









