Advertisement

अब तेलीवाड़ा चौराहे पर मिली मांस भरी बोरी

उज्जैन। शहर की फिजा को कुछ शरारती तत्व खराब करना चाहते हैं। गांधीनगर में एक घर के आगे मांस का टुकड़ा मिलने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि शुक्रवार सुबह तेलीवाड़ा चौराहे पर मांस से भरी बोरी बरामद की गई। शुक्रवार को एमआईसी मेंबर रजत मेहता और शिवेंद्र तिवारी जब सड़क काम का मुआयना करने निकले तो उन्हें एक बोरी (कट्टी) दिखाई दी। इसके बाहर खून लगा था। बोरी को जब खुलवाया गया तो उसमें मांस निकला। हालांकि इसे फिंकवा दिया गया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें