अभिनेत्री निशा ने कहा- भस्मार्ती एक दिव्य प्रक्रिया, दर्शन जरूर करें

उज्जैन। अभिनेत्री निशा पारीक ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। पहली बार भस्म आरती का हिस्सा बनीं निशा पारीक इस दिव्य प्रक्रिया को देख भाव-विभोर हो उठीं। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, भस्म आरती केवल एक पूजा नहीं, बल्कि आत्मा को झकझोर देने वाला अनुभव है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
जैसे ही महाकाल के नाम का उद्घोष होता है, मन स्वत: ही उनके चरणों में झुक जाता है। निशा ने बताया कि उनके करियर और जीवन में जो भी उपलब्धियां मिली हैं, वे सब महाकाल का आशीर्वाद हैं। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और पवित्र वातावरण की सराहना की। इस दौरान उन्होंने राघव गुरु से भेंट कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
Advertisement









