Advertisement

अभ्युदयपुरम प्रतिष्ठा की जाजम के चढ़ावे लगाए, चल समारोह भी निकाला गया

उज्जैन। मालव मार्तंड आचार्यश्री मुक्तिसागरसूरिजी की निश्रा में अभ्युदयपुरम प्रतिष्ठा की जाजम के चढ़ावे लगाए साथ ही जाजम का चल समारोह भी निकाला गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

ट्रस्ट के सचिव सुभाष दुग्गड़, संजय जैन, ट्रस्टी प्रियेश जैन ने बताया कि 14 जनवरी 2023 से प्रारंभ होने वाले अभ्युदयपुरम के श्री कल्याण मंदिर महातीर्थ प्राण-प्रतिष्ठा के 23 महामहोत्सव संबंधित बाकी चढ़ावे लगाए गए। जाजम लाभार्थी ट्रस्ट के मैने. ट्रस्टी कल्पनाबेन विजयकुमार सुराणा थे।

जाजम का चल समारोह निकाला गया। आचार्यश्री द्वारा जाजम बिछाने की विधि और मंगलाचरण के बाद संगीतकार नरेन्द्र वाणीगोता ने चढ़ावे लगाना प्रारंभ किए। प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के चेयरमेन बाबूलाल धूमडिया, संरक्षक पारस जैन विधायक, संयोजक मफतलाल संघवी, गौतम धींग, हस्तीमल संघवी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें