Advertisement

अयोध्या की तर्ज पर 700 करोड़ में बनेगा उज्जैन एयरपोर्ट

प्रदेश का छठवां एयरपोर्ट होगा, डीपीआर एक माह में तैयार होने की संभावना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:अयोध्या की तर्ज पर उज्जैन में एयरपोर्ट बनाया जाएगा, जो प्रदेश का छठवां एयरपोर्ट होगा। इस पर 700 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। डीपीआर तैयार होने के बाद खर्च होने वाली राशि की स्थिति साफ होगी। डीपीआर एक माह के अंदर बनने की संभावना है।

अभी देवास रोड पर दताना में एयरस्ट्रिप है। यहां अभी छोटे विमान और हेलिकॉप्टर लैंड कर पाते हैं। हवाई पट्टी की 95 एकड़ जमीन उपलब्ध है। यहां का रनवे कोड-ए यानी प्रशिक्षण विमान संचालन के लिए तो उपयुक्त है, लेकिन फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकती। सरकार इसे अयोध्या जैसा एयरपोर्ट बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसके बनने से महाकाल दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Advertisement

विमानन आयुक्त चंद्रमौली शुक्ला खुद टीम लेकर इसका सर्वे कर चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता योगेंद्र कुमार बागोले के निर्देशन में इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। अयोध्या एयरपोर्ट को पूरी तरह से भगवान राम से जोड़ा गया है, जिसकी दीवारों पर भी श्री राम से जुड़ी सजावट की गई है। इसी तरह उज्जैन एयरपोर्ट की भगवान महाकाल से जोड़ा जाएगा। दीवारों पर महाकाल मंदिर और भगवान शिव के प्रतीक चिह्नों से सजावट की जाएगी। अयोध्या एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्याधाम की तरह ही उज्जैन एयरपोर्ट को भी नाम दिया जाएगा।

विधानसभा में भी आ चुका प्रस्ताव

Advertisement

महाकाल लोक बनने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन आ रहे हैं। इसमें हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को संख्या में भी वृद्धि हुई है। विधानसभा में पेश बजट में भी उज्जैन हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदलने की बात कही जा चुकी है। अभी उज्जैन से 55 किमी दूर इंदौर एयरपोर्ट पर उतरना पड़ता है, वहां से टेक्सी या अन्य साधनों से उज्जैन पहुंचना पड़ता है। 7 सितम्बर 2021 को उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भगवान महाकाल की अंतिम शाही सवारी में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था की जल्द ही उज्जैन में एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

जल्द तैयार होगी डीपीआर

उज्जैन एयरस्ट्रिप का सर्वे किया है। अयोध्या की तरह ही उज्जैन में सर्व सुविधायुक्त एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए हैं। डीपीआर के बाद सारी स्थिति साफ होगी।
चंद्रमौली शुक्ला, आयुक्त विमानन विभाग

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें