Advertisement

अवकाश से पहले मंडी में गेहूं और सोयाबीन की जोरदार आवक

6 दिन का दीपावली अवकाश शुरू, अब 4  नवंबर को खुलेगी…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। दीपावली अवकाश से पहले सोमवार को चिमनगंज स्थित कृषि उपज मंडी में गेहूं और सोयाबीन की जोरदार आवक हुई। स्थिति यह रही कि दोनों फड़ के चारों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और लोडिंग वाहनों की कतार लग गई। इससे वाहन खड़े करने के लिए जगह तक नहीं बची। बावजूद इसके किसान मंडी पहुंचते रहे। किसानों का कहना था कि दीपोत्सव और लंबे अवकाश को देखते हुए वह उपज बेचने आए हैं।

दरअसल, आज 29 अक्टूबर को धनतेरस है। इसी दिन से मंडी में 6 दिन के अवकाश की शुरुआत भी हो गई। अब ४ नवंबर को मंडी खुलेगी और शुभ मुहूर्त में सौदे होंगे।

Advertisement

इससे पहले मंडी में दीपावली मिलन समारोह एवं श्री गणेश मंदिर में महाआरती व अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा तिलकेश्वर गोशाला में गो अन्नकूट भी होगा। इसके पश्चात किसान एवं हम्माल साथियों के लिए भंडारा होगा। आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है।

कर्मचारियों की भी बल्ले-बल्ले

Advertisement

इधर, दीपावली पर कर्मचारियों की भी बल्ले-बल्ले रहेगी। लगातार चार दिनों तक उन्हें छुट्टी मिलेगी। ३१ अक्टूबर को दीपावली है, इस दिन पहले से ही सावर्जनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित है। १ नवंबर को मप्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों के साथ ही बैंक और वित्तीय संस्थानों के कर्मचारियों के लिए भी गोवर्धन पूजा की छुट्टी घोषित की है। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। २ नवंबर को शनिवार है और ३ नवंबर को रविवार है। इस दिन सामान्य अवकाश होने के साथ ही सरकार ने भाईदूज का अवकाश भी घोषित किया है।

Related Articles

Write a review