Advertisement

आग से 15-20 एकड़ फसल खाक

स्मार्ट टाउन के पास खेतों में भड़की लपटें, ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया काबू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज जबलपुर। जबलपुर में गर्मी बढऩे के साथ ही खेतों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ताजा मामला गौर क्षेत्र का है, जहां पड़रिया के पास ‘स्मार्ट टाउन’ से सटे खेतों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और किसान अर्पित पटेल व दीपक पटेल के करीब 15 से 20 एकड़ में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है।

इस आगजनी से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों और किसानों ने हिम्मत दिखाते हुए कल्टीवेटर चलाकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की।

Advertisement

फायर फाइटर अजय कुमार शर्मा के अनुसार, टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आगे बढऩे से रोका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन इस घटना ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें