Advertisement

आज का राशिफल (17 अप्रैल 2026)

मेष राशि

Advertisement

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन फीस एंड फाइन रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनके लिए सफलता पाने के गुरुमंत्र देगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

  • शुभ रंग – बैंगनी
  • शुभ अंक – 4

वृष राशि

Advertisement

वृष राशि वालों आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको सुकून देगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा। अच्छे मन से की गयी आपकी मेहनत रंग लायेगी।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 7

मिथुन राशि

Advertisement

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा व्यस्त रहने वाला। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर बड़े भाई से विचार विमर्श करेंगे। नए संपर्कों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। आपके कार्य में स्थिरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 9

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में सभी कलीग्स के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। अचानक नए स्रोतों से होने वाला धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आज शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग – धूसर
  • शुभ अंक – 5

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। आज पैसों का लेन देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा। आज किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

  • शुभ रंग – सफेद
  • शुभ अंक – 4

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके सेवा कार्यों में व्यस्त रहने वाले है। समाज कल्याण विभाग से जुड़े लोगों के लिए आज एक विशेष जनजाति के लोगों के बीच सर्वे करने जाना पड़ेगा, जिससे आपको काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का अवसर मिलेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चो पर कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार की कुछ जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 8

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपकी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 1

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिवार वालों के साथ खुशी खुशी समय बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों का पूरा पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी विशेष क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के लिये नए पैमाने तय करने होंगे, जिसे आप अमल में ला सके। आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 6

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए साधारण रहने वाला है। आज आपकी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बातें शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में बड़ा फैसला बिलकुल नही लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन शांतिपूर्ण बीतेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक रहेगी। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 8

मकर राशि

मकर राशि वालों आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगा। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। कुछ नए कार्य आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। आज शाम तक शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 6

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंगें लेकर आने वाला है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। आपको बड़े अधिकारियों का पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।

  • शुभ रंग – मैजेंटा
  • शुभ अंक – 9

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र से जुड़ी बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से शीघ्र ही पार पा लेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 2

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें