आज का राशिफल (17 मई 2026)

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खास पल लेकर आया है। भाई और माता से सहयोग मिलेगा, आपका पराक्रम बढ़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य को निर्धारित समय में संपन्न करेंगे। खान पान का उचित ध्यान रखें। इस राशि की महिलाओं को आज शॉपिंग में अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। आज आप अपने घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगे। जमीन जायदाद सम्बन्धी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप उल्लास और कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आप उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा।
- शुभ रंग – सफेद
- शुभ अंक – 1
वृष राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। घर की सफाई अथवा नवीनीकरण के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी कार्यक्षमता को दूसरों के आगे साबित कर पाने में सफल होंगे। पिता व गुरुजनों से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारिक वर्ग की निराशा आशा में परिवर्तित होगी, नये-नये प्रोजेक्ट मिलेंगे। आज विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। इस राशि के जो लोग वकालत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। करीबी आज आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिल सकती है।
- शुभ रंग – भूरा
- शुभ अंक – 8
मिथुन राशि
आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। जमीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं। व्यावहारिक ज्ञान का स्तर उच्च रहेगा। आज आपके पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा।
- शुभ रंग – गोल्डन
- शुभ अंक – 7
कर्क राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सार्वजनिक एवं प्रोफेशनल कार्यों में अनुकूल संयोग बनेंगे। किसी समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर विचार विमर्श करेंगे। हर काम समय पर पूर्ण होने से आनंद का अनुभव होगा। धन की कमी दूर होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो मल्टीनेशनल कंपनी में जुड़े हैं ऐसे जातकों के लिए आज का दिन प्रगति कारक दिखाई दे रहा है। आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे, जिससे अधिक धन लाभ मिल सकता है। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन ठीक है। आज आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी।
- शुभ रंग – पीच
- शुभ अंक – 9
सिंह राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन कुछ उलझन में रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ बातों को शेयर करने से सब ठीक हो जायेगा। आज जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। दोस्ती के रिश्तों में और प्रगाढ़ता आएगी। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिससे रुके हुये कार्यों को पूरा करने में भी सफल होंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। आज अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पायेंगे।
- शुभ रंग – मैरून
- शुभ अंक – 6
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिला जुला अनुभव देने वाला रहेगा। सकारात्मक सोच व संतुलित दृष्टिकोण से आप असंभव कार्यों को भी संभव कर पाएंगे। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता के योग भी बने हुये हैं। कारोबार और करियर सम्बन्धी समस्याओं का निवारण हो जायेगा। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले जातकों को बढ़िया ऑर्डर मिलने से खुशी होगी। इस राशि के वकील आज किसी पुराने केस की स्टडी करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। साथी को समझने का प्रयास करेंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
- शुभ रंग – पर्पल
- शुभ अंक – 8
तुला राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में कुछ कार्यों की जिम्मेदारी आपको दी जायेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। खान पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही लाभ मिलेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों से बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन राहत पूर्ण रहेगा। घर के कामों में बच्चों की मदद मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग – हरा
- शुभ अंक – 4
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं, उनके लिए अनुकूल समय है। आज किसी काम को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ऑफिस में आपकी पर्सनालिटी की तारीफ होगी। आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे, उसमें आपकी योग्यता और दूर दृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जायेंगे, रिश्ते में मधुरता आयेगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आ रही रुकावट से निजात पाने के लिये महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जिससे आपकी मुश्किल आसान हो सकती है।
- शुभ रंग – पीला
- शुभ अंक – 7
धनु राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। आपका पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कामों पर रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारी वाले काम आपके सामने रहेंगे। आज अचानक ही कुछ खास काम करने की योजनाएं आपके दिमाग में आ सकती हैं। आज स्टूडेंट्स मैथ्स के विषय में अपने भाई की मदद ले सकते हैं, जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, साथ में डिनर करने का प्लान बना सकते हैं।
- शुभ रंग – लाल
- शुभ अंक – 3
मकर राशि
आज आपका दिन बेहतरीन है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी रुके हुये काम को पूरा करने में किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको अपने गुण और काम की वजह से सम्मानित किया जायेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आज जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। सेहत के मामले में सावधान रहें, किसी भी समस्या को नजर अंदाज न करें। इस राशि के छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। नवविवाहित आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे और उनकी मन की बात जानने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग – काला
- शुभ अंक – 5
कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्युनिकेशन की क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी, जिससे आपको फायदा होगा। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। बिजनेस में अचानक फायदा होगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप ऑनलाइन कुछ ऑर्डर कर सकते हैं। वेब डिजाइनर्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है, रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आयेंगे।
- शुभ रंग – पिंक
- शुभ अंक – 1
मीन राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लोग भी आपकी सहायता करने के लिये तत्पर रहेंगे। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को जल्द हासिल कर पाएंगे। नए कार्यों से लाभ मिलने में थोड़ा टाइम लग सकता है, लेकिन अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत सम्बन्धी परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी। आज परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे, जिससे मन शांत रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगे, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं।
- शुभ रंग – नीला
- शुभ अंक – 2





