Advertisement

आटे से भरे ट्रक के ब्रेक फेल…

रीवर्स में ओट तोड़कर हरिफाटक ब्रिज की रेलिंग के सहारे लटका ट्रक

Advertisement

हादसा टला…

उज्जैन।राजस्थान से आटा भरकर इंदौर की तरफ जा रहे ट्रक के हरिफाटक ब्रिज पर ब्रेक फैल हो गये। ट्रक रीवर्स आया तो क्लिनर ने ओट लगाई जिसे तोड़ते हुए ट्रक पुल की रेलिंग पर लटक गया।

Advertisement

ट्रक क्लिनर शंकर पिता मादुराम निवासी देवली राजस्थान ने बताया कि ड्रायवर रामकिशन के साथ ट्रक में कोटा से आटा भरकर इंदौर के लिये रवाना हुए थे। सुबह करीब 5.30 बजे हरिफाटक ब्रिज आधा चढऩे के बाद अचानक ट्रक का प्रेशर डाऊन हो गया।

ड्रायवर रामकिशन ने ब्रेक लगाकर ट्रक को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन ट्रक रीवर्स आने लगा। शंकर ने पहिये के नीचे ओट भी लगाई पर ट्रक नहीं रुका और ओट तोड़ते हुए फुटपाथ से टकराने के बाद रेलिंग पर जाकर अटक गया। सूचना मिलने पर महाकाल पुलिस यहां पहुंची। ट्राफिक डायवर्ट कराया और ट्रक को पुलिया से उतरने के प्रयास शुरू किये गये। दुर्घटना में किसी को चोंट नहीं आई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें