Advertisement

आप विधायक की गोली लगने से मौत

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे।

Advertisement

इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई। उन्हें पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य दयानंद मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल में पहुंचे। बाद में अधिकारी गोगी के घर भी पहुंचे।

पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। पोस्टमॉर्टम DMC अस्पताल में ही होगा। इसके लिए सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है।

Advertisement

आज दोपहर 3 बजे लुधियाना में KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक CM भगवंत मान गोगी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। उधर, लुधियाना की पॉश मार्केट घुमार मंडी को बंद रखा गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें