Advertisement

इंदौर एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र से आने वालों की जांच

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि के बाद प्रदेश सरकार ने वहां से आने वाले लोगों को सात दिन क्वारंटाइन करने के निर्देश जारी किए हैं। हवाई जहाज से यहां आने वाले लोगों को 48 घंटे पहले कोविड-19 की जांच करवानी जरूरी है। जो यात्री यह जांच नहीं करवाकर आएंगे उनके लिए एयरपोर्ट पर ही जांच के लिए कांउटर बनाए जाएंगे। मंगलवार से यह जांच की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

लेकिन बस, ट्रेन और निजी वाहन से आने वाले लोगों के लिए किसी तरह की जांच का कोई इंतजाम नहीं है। महाराष्ट्र के कुछ शहरों में लाकडाउन के साथ रात्रिकालीन कर्फ्यू भी लगाया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक में महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद जिलों में सख्ती करने और वहां से आने वाले यात्रियों को 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन करने को कहा है। सोमवार देर रात जारी आदेश के अनुसार महाराष्ट्र से आने वाले हवाई यात्री को 48 घंटे पहले की कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। अभी नागपुर और मुंबई से इंदौर एयरपोर्ट पर रोजाना उड़ानें आ रही हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें