इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में बनेगा देश का दूसरा संग्रहालय

पुणे के बाद इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में देश का दूसरा गणेश संग्रहालय बनाया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में गणेश जी की दुर्लभ और विभिन्न मुद्राओं में प्रतिमाएं व अन्य सामग्री होगी। गणेश भक्तों के सहयोग से यह संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
खजराना गणेश मंदिर परिसर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश संग्रहालय की शुरुआत की गई। सांसद शंकर लालवानी ने इसकी शुरुआत की। गणेश भक्तों द्वारा प्रारंभ किए गए जा रहे संग्रहालय में गणेश जी की दुर्लभ मूर्तियां अलग-अलग मुद्राओं की मूर्तियां चित्र सहित भजन आरती आदि का संग्रह किया जाएगा। गणेश भक्त निवास कुटुंबले और अन्य की पहल पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर इसकी स्थाई शुरुआत खजराना गणेश मंदिर परिसर में की गई है।
Advertisement









