Advertisement

इंदौर को सीएम डॉ. मोहन यादव दी सौगात, बोले-

मां नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में हो रहा विकास

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा है और उनके आशीर्वाद से मप्र में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है। ऐतिहासिक रूप से भी होलकर साम्राज्य ने मां नर्मदा के आशीर्वाद से कठिन परिस्थितियों में सनातन संस्कृति को सशक्त बनाए रखा और देशभर के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर घाट, धर्मशालाएं एवं अन्नक्षेत्र विकसित किए।

मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर में आयोजित नर्मदा के चतुर्थ चरण के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए मां नर्मदा जल के चतुर्थ चरण के तहत अमृत 2.0 योजना में 1356 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इससे शहर की पेयजल आपूर्ति संबंधित बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। रामसर साइट सिरपुर में 62.72 करोड़ रुपए से निर्मित एसटीपी प्लांट का लोकार्पण भी किया। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। कान्ह नदी के जल को शुद्ध कर कृषि कार्योंे में उपयोग हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review