Popup Image
Advertisement

इंदौर : गहरी खाई में गिरी यात्री बस,6 लोगों की मौत

इंदौर में 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस , 25 से ज्यादा यात्री घायल

Advertisement

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि‍ 22 यात्री घायल हैं। मौके पर बस में दबे यात्रियों को निकाले का कार्य चल रहा है। घायल यात्रियों को अस्पताल भी पहुंचाया गया है। एसपी(ग्रामीण) भगवतसिंह बिरदे ने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

बताया जाता है कि बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। हादसा गुरुवार दोपहर सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट पर हुआ। यहां इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी बस संतुलन खोने के बाद पलट गई और करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

Advertisement

इसके बाद बस के चारों पहिए ऊपर हो गए। बस में 50 से 60 यात्री मौजूद थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।

Advertisement

यात्रियों को घाट से ऊपर लाने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें