Advertisement

इंदौर में 12 वी छात्रा के साथ गेंगरेप

इंदौर। शहर को शर्मसार करने वाली एक घटना लसूड़‍िया थाना क्षेत्र में हुई। यहां 12 वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।टीआई इंद्रमणि पटेल से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा अपने 4 दोस्‍तों के साथ पि‍कनिक मनाने के लिए कार से पर्यटन नगरी मांडू जा रही थी तभी उसके साथ यह घटना हुई। दोस्‍तों ने रास्‍ते में छात्रा को कोल्‍ड ड्र‍िंंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

छात्रा के बेहोश हो जाने के बाद उसे दोस्‍त स्‍कीम नंबर 78 इलाके के एक मकान में ले गए और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। बताया जाता है कि छात्रा के साथ तीन लोगों ने दुष्‍कर्म किया, जबकि उस दौरान उसकी एक सहेली भी मौजूद थी। इस घटना के बाद छात्रा को बेहोशी की हालत में ही उसके दोस्‍तों ने सड़क पर छोड़ दिया। इस मामले में पीड़‍िता ने अपनी दोस्‍त सहित चार लोगों पर प्रकरण दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार घटना 23 अगस्‍त की है। छात्रा ने अपने एक अन्‍य दोस्‍त को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों से संपर्क किया गया और वे छात्रा को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस जब छात्रा की दोस्‍त के घर पहुंंची तो वहां कोई नहीं मिला वहीं अन्‍य आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें