Advertisement

इंदौर में एक बार फिर रिश्ते शर्मसार

इंदौर में एक बार फिर रिश्ते शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी ही 14 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब मां को इसका पता चला, तो उसने थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया।

Advertisement

राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार 2 दिन पहले आरोपी लखन द्वारा राजानी नगर में रहने वाली उसकी 14 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घबराकर वह घर से भागकर अपने परिचित के पास पहुंची। उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। मां ने बेटी को थाने ले जाकर के सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी पिता लखन महावर केशव नगर उज्जैन का रहने वाला है। उसने पीड़िता की मां से दूसरी शादी की है। कुछ दिनों पहले जब पीड़िता घर में अकेली थी, तो आरोपी लखन ने घर का दरवाजा बंद कर रेप किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें