Advertisement

इंदौर में ट्रक ने पीछे से बैंक एक्जीक्यूटिव को उड़ाया

अक्षरविश्व न्यूज. इंदौर:इंदौर में लसुडिय़ा क्षेत्र में बीती रात एक बैंक के सीनियर सेल्स एक्जीक्यूटिव की एक्सीडेंट में मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट जा रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

देवास नाका पर जैसे ही सिग्नल ग्रीन हुआ ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही ट्रक का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। घायल को उसके दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसा बुधवार रात लगभग साढ़े 10 बजे हुआ था।

अवनीश पिता रामरतन (34) रास टाउनशिप में रहता था। दोस्तों ने बताया कि अवनीश कोटक महेंद्रा बैंक के फायनेंस ब्रांच में सीनियर सेल्स एक्जीक्यूटिव था। तीन दिन पहले एलआईजी से फ्लैट खाली करके तलावली चांदा के रास टाउनशिप में शिफ्ट हुआ था। रात में ऑफिस का काम निपटाकर सभी खाना खाने के लिए निकले थे। दोस्तों के मुताबिक अवनीश मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था। कुछ साल पहले पिता की मौत के बाद से घर की जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी। परिवार में मां है। अवनीश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।

Advertisement

पीछे से आ रहे ट्रक नंबर एमपी 09 एचएच 8351 ने टक्कर मार दी। युवक बाइक के साथ सड़क पर गिर गया। वह उठ पाता तब तक ट्रक आगे बढ़ा और कुचलते हुए निकल गया। अवनीश मौके पर ही दम तोड़ दिया था। लसूडिय़ा पुलिस के मुताबिक लोगों ने ट्रक को रोककर थाने में सूचना दी थी। परिवार के अन्य लोगों को एक्सीडेंट की सूचना दे दी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें