Advertisement

इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद छात्रा से रेप

भोपाल। भोपाल के कजलीखेड़ा थाना इलाके में रहने वाली छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है। वारदात को इंस्टाग्राम फ्रेंड ने अंजाम दिया है। दोनों बीते तीन महीने से रिलेशन में थे। शनिवार रात को थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया है।

Advertisement

थाना प्रभारी पल्लवी पांडे के मुताबिक 18 वर्षीय युवती स्कूली छात्रा हाल ही में उसने 12 वीं कक्षा का एग्जाम दिया है। जबकि आरोपी आकाश ठाकुर ढाबे पर खाना बनाने का काम करता है। दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। पहले फोन पर बातचीत हुई और आरोपी युवक ने उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया। जहां उसने शादी करने का झांसा देकर पीडि़ता के साथ रेप किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें