Advertisement

इंस्टाग्राम से दोस्ती, गुर्जर बनकर जावेद ने किया युवती से दुष्कर्म

इंस्टाग्राम से दोस्ती, गुर्जर बनकर जावेद ने किया युवती से दुष्कर्म

Advertisement

उज्जैन। लोहार पट्टी क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर बिंदास गर्ल नाम से अकाउंट बनाया जिस पर जावेद ने गुर्जर बनकर दोस्ती की और उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती को जब पता चला कि गुर्जर दूसरे धर्म का है तो वह घर लौट आई और नीलगंगा थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि पिंगलेश्वर हाल मुकाम लोहारपट्टी क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने वर्ष 2021 में सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर बिंदास गर्ल नाम से आईडी बनाई थी।

Advertisement

इस पर जावेद गुर्जर नामक से युवक की फे्रंड रिक्वेस्ट आई। युवती और जावेद गुर्जर के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद जावेद गुर्जर युवती को उज्जैन से अपने साथ अहमदाबाद ले गया और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

युवती के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट नीलगंगा थाने में दर्ज कराई इसकी जानकारी लगी तो वह जावेद गुर्जर के पास से घर लौट आई लेकिन 24 दिसंबर को युवती के परिजन दूसरी जगह शादी करने लगे तो वह फिर जावेद गुर्जर निवासी रसोली वापी बलसाड़ चली गई।

Advertisement

वहां जावेद गुर्जर को दूसरे धर्म की बातें करते सुना तो उसे पता चला कि जावेद ने गुर्जर बनकर उसके साथ संबंध बनाये और शादी का झांसा दिया था। युवती 4 जनवरी को जावेद को बिना बताये उज्जैन लौट आई और नीलगंगा थाने में उसके खिलाफ धारा 376 के तहतकेस दर्ज कराया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें