Advertisement

इस्कॉन मंदिर में गौर पूर्णिमा महोत्सव शुरू

उज्जैन। इस्कॉन मंदिर में सोमवार सुबह तीन दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव शुरू हुआ। सुबह 8 बजे से गौर कथा, पूजन-अभिषेक और भजन हुए। शाम 5 बजे नगर संकीर्तन यात्रा निकलेगी। शाम ७ बजे आरती, कथा और महाप्रसादी होगी। 15वीं शताब्दी के महान संत चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में यह आयोजन 4 मार्च तक चलेगा।

Advertisement

पीआरओ राघव पंडित दास प्रभु ने बताया 3 मार्च को महाअभिषेक और कीर्तन मेला, तड़के 4.30 बजे मंगला आरती से उत्सव की शुरुआत होगी। दिनभर कीर्तन उत्सव, प्रवचन और गौर कथा की प्रस्तुतियां, शाम 5.30 बजे दिव्य महाअभिषेक, शाम 7 से रात 10 बजे तक कीर्तन मेला होगा। 4 मार्च को श्री जगन्नाथ मिश्र उत्सव के समापन पर शाम 7.30 बजे मंदिर के गेट नंबर 1 पर फूड फॉर लाइफ संस्था द्वारा प्रसादी वितरण किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें