Advertisement

ई-रिक्शा में ही मिली ऑटो चालक की लाश, शरीर पर चोंट के निशान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज पुलिस ने शनिवार दोपहर एक रिक्शा चालक की लाश उसके रिक्शा से बरामद की है। वह एक दिन पहले घर से रिक्शा लेकर निकला था। फिर नहीं लौटा। पुलिस को उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

Advertisement

शनिवार दोपहर को पुलिस को आगर रोड स्थित शराब दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़े एक रिक्शा में लाश मिलने की सूचना मिली थी। लाश राजेश पिता बालमुकुंद सिसौदिया (५०) निवासी गांधी नगर आगर रोड की थी। वह शुक्रवार सुबह ई रिक्शा लेकर घर से निकला था। फिर घर नहीं लौटा। रातभर परिजन उसे तलाशते रहे। शनिवार सुबह करीब साढ़े ११ बजे उसके भाई मोहन को फोन पर सूचना मिली कि उसका भाई आगर रोड पर कलाली के बार रोड किनारे रिक्शे में पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो रिक्शे में राजेश की लाश पड़ी थी। सूचना देकर पुलिस को तुरंत बुलाया गया।

सिर व पीठ पर चोट के निशान

Advertisement

भाई मोहन ने बताया कि राजेश के सिर और पीठ पर चोट के निशान हैं। हाथ में चमड़ी जली हुई है। इस आधार पर यह शंका जाहिर की गई है कि घटना के पहले उसके साथ मारपीट की गई होगी, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

तीन बच्चें का पिता है मृतक

Advertisement

परिजनों के मुताबिक राजेश की पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं और पढ़ाई करते हैं। रिक्शा चलाकर ही वह जीवन यापन करता था। शराब पीने का आदी होने के कारण अकसर उसके विवाद भी होते थे। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चिमनगंज पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें