Advertisement

ईरान जंग पर राज्यसभा में हंगामा हुआ, विपक्ष ने वॉकआउट किया

जयशंकर बोले- भारत शांति के पक्ष में, गल्फ के भारतीयों को जनवरी में अलर्ट किया था

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार से शुरू हुआ। विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लोकसभा में आज प्रस्ताव लाएगा। उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर स्पीच दी।

विदेश मंत्री के बोलते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। जयशंकर ने कहा, ‘इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है।’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा, ‘मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर, एनर्जी संकट पर शॉर्ट डिबेट हो।

Advertisement

‘ उधर, लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर जमकर हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस समेत विपक्ष के 118 सांसदों ने 10 फरवरी को लोकसभा सचिवालय को साइन किया नोटिस सौंपा था। आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे हैं और विपक्ष को पर्याप्त मौका नहीं दे रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें