Advertisement

उज्जैन आकर जिलाध्यक्ष को थमाए इस्तीफे

नागदा में पार्षदों के बगावती तेवर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन आकर जिलाध्यक्ष को थमाए इस्तीफे

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तय होने के बाद उपजा असंतोष फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नागदा नगर पालिका के 16 पार्षदों ने उज्जैन आकर जिलाध्यक्ष को पार्टी की सदस्यता छोडऩे के लिए इस्तीफे सौंप दिए हैं।

Advertisement

भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए घोषित दूसरी सूची में नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र से तेजबहादुर सिंह चौहान को टिकट दिया है। भाजपा की इस सूची के आने के बाद से ही विरोध के स्वर शुरू हो गए हैं। यहां से टिकट की दावेदारी करने वाले दिलीप सिंह शेखावत समर्थक नगर पालिका के पार्षदों ने बुधवार को उज्जैन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता से त्याग पत्र दिए हंै।

दो दिन पहले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हुई, जिसमें डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान के टिकट की सोमवार की शाम को घोषणा की गई। घोषणा के बाद ही नागदा-खाचरौद विधानसभा के जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारियों में असंतोष सामने आया है।

Advertisement

घोषणा के बाद से ही पूर्व विधायक शेखावत के निवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। बुधवार शाम को उज्जैन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर नागदा नपा के उपाध्यक्ष सहित 16 पार्षदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला को भाजपा की सदस्यता से त्याग-पत्र सौंप दिया।

भोपाल जाकर डेरा डालेंगे

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अशोक मावर ने कहा कि हमारे साथ 16 पार्षद साथ आए हंै। जिलाध्यक्ष से कहा है कि टिकट को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है उस पर पुन: विचार किया जाए। नागदा में भाजपा को खड़ा करने में दिलीप सिंह शेखावत ने मेहनत की है। मावर ने दावा किया है कि खाचरौद नपा के 9 पार्षद भी सदस्यता से त्याग पत्र देंगे। 10 हजार लोग भोपाल जाकर डेरा डालेंगे। दो दिन में टिकट का निर्णय नहीं बदला तो सभी सभी कार्यकर्ता मिलकर दिलीप शेखावत को निर्दलीय चुनाव लड़ाएंगे।

पार्टी ने पार्षद बनाया है

16 पार्षदों के इस्तीफे के बाद पार्टी में दबी जुबान इस बात की चर्चा है कि सदस्यता छोडऩे से क्या होगा। त्याग पत्र देना है तो पार्षद पद से देना चाहिए। पार्टी ने ही पार्षद बनवाया है। पार्षद पद से इस्तीफा दीजिए। ताकि पार्टी को एहसास हो। वाकई कट्टर समर्थक है।

प्रदेश संगठन को अवगत करा दिया

भाजपा लोकशक्ति भवन पर पार्षदों और जिलाध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों के बीच करीब 2  घंटे की चर्चा के बाद भी नागदा के 16 पार्षद अपने विरोध पर अड़े रहे। इसके बाद जिलाध्यक्ष ग्रामीण हस्ताक्षरयुक्त इस्तीफा सौंपा दिया। जिलाध्यक्ष ग्रामीण बहादुरसिंह बोरमुंडला ने कहा कि पार्षदों के त्यागपत्र मिल गए हैं। अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। पार्षदों की भावनाओं से प्रदेश हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। त्याग पत्र के संबंध में वरिष्ठ पदाधिकारियों और नेताओं से चर्चा के बाद फैसला होगा।

Related Articles