Advertisement

अनैतिक हरकत पर हुआ था विवाद, लूट की कहानी झूठी

उज्जैन। आगर रोड स्थित गांधी नगर के मुश्ताक द्वारा बताई गई लूट की कहानी पुलिस जांच में संदेहास्पद बनी हुई है। दरअसल, मुश्ताक का तीन अन्य युवकों से विवाद किसी महिला के साथ की गई अनैतिक हरकत को लेकर हुआ था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सही स्थिति सामने आई है। पुलिस अब मारपीट करने वाले और महिला की तलाश कर रही है।

Advertisement

चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले मंगलवार को मुश्ताक ने पुलिस को गुमराह करते हुए लूट की घटना बताई थी। मुश्ताक ने पहले बताया था कि एक महिला ने उसे लिफ्ट लेने के बहाने रोका, बाद में उसके तीन साथी उसे झोपड़ी में ले गए और मारपीट कर रुपए व बाइक छीनकर भाग गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुश्ताक आरडी गार्डी रोड के पास जिस झोपड़ी में मारपीट होने की बात कर रहा था, वहां वह खुद महिला और उसके बच्चे को लेकर पहुंचा था। झोपड़ी के बाहर एक पुरुष उनका इंतजार कर रहा था।। तभी तीन बाइक सवार युवक वहां आए और मुश्ताक को महिला के साथ अकेले देखकर पूछताछ करने लगे। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया और तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें