Advertisement

उज्जैन: कल शहर में नहीं होगा जलप्रदाय

 कल शहर में नहीं होगा जलप्रदाय

Advertisement

उज्जैन। आज गंभीर ट्रीटमेंट प्लांट पर पंप का संधारण कार्य एवं इंटेक वेल पर अन्य मेंटेनेंस कार्य तथा गऊघाट प्लांट पर वाल्व आदि का सुधार व संधारण कार्य किया जा रहा है।

इसके कारण गंभीर इंटेक व गंभीर ट्रीटमेंट प्लांट के पम्प सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। कार्य चलने से उज्जैन उत्तर और दक्षिण क्षेत्र की पानी की टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाएगी। 2 दिसंबर शुक्रवार को शहर में जल प्रदाय नहीं होगा।

Advertisement

कल इन कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित

उज्जैन। आवश्यक रखरखाव व मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को व्यासनगर, ऋषिनगर, नागमंदिर, कालिदास स्कूल, नयनदिप, बालाजी अपार्टमेंट, वेदनगर, बीएसएनएल, मंगलम अपार्टमेंट, एबीवीपी कार्यालय आदि कॉलोनियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस का समय आवश्यकतानुसार कम या बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

दिन के तापमान में दो डिग्री की कमी आई

उज्जैन। बुधवार को हवा का रुख बदलने से दिन के तापमान में दो डिग्री की कमी आई। वहीं रात का तापमान पूर्व की तरह स्थिर रहा।

जीवाजी वेधशाला के अनुसार हवा की दिशा उत्तर पूर्वी होने से बुधवार को दिन का तापमान 27.5  डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री था। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रही। आने वाले दिनों मेंं कंपाकंपा देने वाली सर्दी का दौर शुरू होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें