Advertisement

उज्जैन के तीन कांग्रेस विधायक ‘शंका’ के दायरे में

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस तोड़ो की आशंका,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बड़े दलबदल की कवायद

उज्जैन:मप्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के दौरान मप्र कांग्रेस में बड़े तोड़ की आशंका है। कांग्रेस के 10 से 12 विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा है। इसमें से उज्जैन संसदीय क्षेत्र के तीन कांग्रेस विधायक ‘शंका’ के दायरे में है, जो भाजपा में शामिल हो सकते है। हालांकि भाजपा-कांग्रेस दोनों ही किसी गड़े ‘दलबदल’ की बात को सिरे से खारिज कर रही है.

Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के दौरान और मध्यप्रदेश में मिशन 2023 के पहले एक बार फिर से ‘संपर्क-दलबदल’ वाली सियासत शुरू हो गई है। चर्चा है कि पार्टी से नाराज कांग्रेस के 10 से 12 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते है। उज्जैन, इंदौर, निमाड़, महाकौशल, बुंदेलखंड सहित कई जगह के कांग्रेस के विधायक अपनी ही पार्टी के खिलाफ चल रहे है।

कांग्रेस के जिन विधायकों के भाजपा में जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है, उनमें उज्जैन संसदीय क्षेत्र से तीन विधायक हैं जो पार्टी से खासे नाराज चल रहे हैं। इनमें से एक की तो भाजपा से चर्चा हुई थी,लेकिन भविष्य के समझौते पर बात नहीं बनीं,तो मामला अटक गया। सूत्रों का कहना है कि पार्टी से नाराज उज्जैन के तीन कांग्रेस विधायकों में से एक पर तो भाजपा की पैनी नजर है।

Advertisement

दोनों दलों के अपने-अपने दावे

‘संपर्क-दलबदल’ वाली सियासत को लेकर दोनों दलों के अपने-अपने दावे है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि कई लोग कांग्रेस छोडऩे के लिए हमसे संपर्क कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कांग्रेस के ऐसे विधायक जिनका प्रदर्शन ठीक नहीं है। निष्ठा संदेह में है और उन्हें लग रहा है आगामी चुनाव में टिकट कट सकता है। ऐसे विधायक टिकट सौदेबाजी और अन्य लाभ के जरिए दलबदल की कोशिश में है। वहीं भाजपा के कई विधायक हैं, जिन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिलेगा,वे कांग्रेस के संपर्क में है।

विचलित है भाजपा

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 20 नवंबर को बुरहानपुर से प्रवेश करेगी। अब तक की यात्रा के दौरान दक्षिण भारत में राहुल के साथ नजर आई भीड़,सोशल मीडिया पर मिल रहे रिस्पॉन्स यात्रा की सफलता से भाजपा विचलित हो गई है। इसके लिए तोडफ़ोड़,जोड़तोड़ की नई रणनीति पर काम करते हुए भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

Related Articles