Advertisement

उज्जैन : खाटू श्याम से इंदौर लौट रहे युवकों की कार रामवासा के पास पलटी, 5 घायल

सब्जी बेचने वाले ने पहुंचाया अस्पताल

Advertisement

उज्जैन। इंदौर से कार लेकर खाटूश्याम दर्शन करने गये युवकों की लौटते समय निनौरा टोल नाके के पास सुबह 7 बजे कार पलटी खा गई। दुर्घटना में पांच दोस्तों को चोंटे आईं जिनमें 2 को गंभीर चोंटे आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुभम पिता राजेन्द्र जायसवाल और शुभम पिता नारायण पंवार निवासी मरीमाता इंदौर अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कार से खाटूश्याम दर्शन करने गये थे। वहां से लौटते समय सुबह 6 बजे के करीब इंदौर रोड निनौरा टोल नाके से कुछ दुरी पर बलराम ढाबे के पास संतुलन बिगडऩे पर कार तीन पलटी खाकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी।

Advertisement

पंथपिपलई से उज्जैन सब्जी खरीदने आ रहे प्रदीप गौड़ ने हादसे के बाद अपने ऑटों में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन को प्रारंभिक उपचार दिया गया जबकि शुभम जायसवाल और शुभम पंवार को भर्ती किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें