उज्जैन : पुलिया पार करते समय शराबी नदी में गिरा, मौत

मोटर के तार से करंट की चपेट में आए युवक ने दम तोड़ा…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उज्जैन। शराब के नशे में धुत्त वृद्ध की नदी में गिरने से मौत हो गई। इसी प्रकार पानी की मोटर के तार से करंट की चपेट में आने से सुबह युवक की मौत हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया।
तेजूलाल पिता मुन्नालाल 60 वर्ष निवासी पारसी थाना माकड़ोन शराब पीने पाट गया था। नशे में धुत्त होकर वह गांव लौट रहा था तभी पारसी-पाट के बीच नदी पर बनी पुलिया पार करते समय वह नदी में गिर गया जिससे तेजूलाल की मृत्यु हो गई। इसी प्रकार नारायण पिता मांगूसिंह 25 वर्ष निवासी जलवा थाना घट्टिया सुबह पानी की मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
Advertisement









