Advertisement

उज्जैन : मुंबई से ऑनलाइन धर्मशाला बुक कराई, उज्जैन पहुंचा तो पता चला…

उज्जैन। मुंबई में रहने वाले युवक ने उज्जैन आने से पहले गूगल के माध्यम से ऑनलाइन धर्मशाला में कमरे की बुकिंग कराई। सुबह ट्रेन से यहां पहुंचा तो पता चला धर्मशाला तो टूट चुकी है। युवक ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

आशीष सिंह पिता विनोद कुमार निवासी पाइकला मुंबई ने 13 जुलाई को गूगल पर सर्च करने के बाद महाकाल धर्मशाला वेबसाइड पर कमरा बुक कराया। एक दिन के उससे 500 रुपये ऑनलाइन जमा कराये गये।

आज सुबह वह ट्रेन से उज्जैन आया और महाकाल क्षेत्र में धर्मशाला की तलाश की तो पता चला कि इस नाम की धर्मशाला तो टूट चुकी है, जिस नंबर पर रुपये ट्रांसफर किये उससे संपर्क का प्रयास किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। ठगी की शिकायत लेकर आशीष महाकाल थाने पहुंचा।

Advertisement

Related Articles

Write a review