Advertisement

उज्जैन : रामघाट से यूपी के भाजपा नेता की पेंट-शर्ट ले गये चोर

सफाईकर्मी बोली- पहचानती हूं चोरों को… बताउंगी तो मारेगा…

Advertisement

उज्जैन दर्शन के लिए आए थे, 10 हजार रुपए से अधिक की राशि थी कपड़ों में

उज्जैन। बलिया उत्तर प्रदेश में रहने वाले भाजपा नेता की रामघाट से अज्ञात बदमाश पेंट-शर्ट चोरी कर ले गये जिसमें हजारों रुपयों के अलावा एटीएम व जरूरी कागजात रखे थे। महाकाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है।

Advertisement

सुमेर कुंवर पिता जगतराम 55 वर्ष निवासी बलिया उत्तर प्रदेश भाजपा समाज कल्याण के सह संयोजक हैं। सुबह वह पत्नी सहित परिवार के 6 सदस्यों के साथ ट्रेन से उज्जैन दर्शन करने पहुंचे। वह रामघाट पर पेंट-शर्ट रखकर नदी में नहाने गये तभी अज्ञात बदमाश ने उनके पेंट-शर्ट चोरी कर लिये।

सुमेर कुंवर ने बताया कि पेंट की जेब में 10 हजार रुपये, पर्स में एटीएम और जरूरी कागज रखे थे व शर्ट की जेब में ढाई हजार रुपये रखे थे। उन्होंने आसपास कपडों की तलाश की और संदिग्धों के फोटो खींचकर थाने पहुंचे।

Advertisement

चोरी करते हुए देखा

सुमेर कुंवर ने बताया कि घाट पर सफाई करने वाली महिला ने चोर को पेंट-शर्ट लेकर जाते देखा था। उससे पूछा तो बोली कि मैं चोर को पहचानती हूं लेकिन उसका नाम पता बताया तो वह मारेगा। सुमेर कुंवर ने घाट पर बैठे संदिग्धों से पूछताछ के बाद थाने में शिकायत की और पुलिस को साथ लेकर फिर घाट पर पहुंचे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें