उज्जैन : व्यायामशाला में खिलाडिय़ों का सम्मान

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता अ.प्रा.जी.व्यायामशाला उज्जैन के खिलाड़ी इन्द्रजीत नागर ने जूनियर बालक वर्ग में हैंगिंग मल्लखम्ब में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक, रोप मल्लखम्ब में व्यक्तिगत रजत पदक, ऑलराउंडर व्यक्तिगत कांस्य पदक एवं बालिका जूनियर वर्ग में खिलाड़ी रिद्धिमा शर्मा ने रोप मल्लखम्ब में व्यक्तिगत रजत पदक अर्जित किए एवं उज्जैन जिले ने टीम चैम्पियनशिप के रूप में स्वर्ण पदक अर्जित किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन महिला कोच राखी जोशी उपस्थित रही। खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि यशोधराराजे सिंधिया द्वारा सम्मानित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रामचन्द्र सोलपंखी, कार्याध्यक्ष सत्यनारायण शास्त्री, मंत्री अजय विपट, मंत्री गोपाल व्यास, गजेन्द्र मेहता, महेश पण्ड्या प्रशिक्षक महेन्द्र जैन, यशवंत गुमास्ते, अलका भारद्वाज, हर्ष यादव, मनोज राठौर, यश भार्गव, विनोद चौरसिया आदि ने संस्था की उपलब्धि पर खिलाडिय़ों का अभिनंदन किया। यह जानकारी अजय विपट ने दी।









