Advertisement

उज्जैन : शिप्रा में डुबने से युवा तैराक की मौत

दोस्त भी डूब रहा था नदी में, लोगों ने बचाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। बसंत विहार कालोनी में रहने वाला युवक देर रात दोस्त के साथ महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन करने गया वहां से रामघाट पर नहाने चला गया। उसने रामघाट पर नदी में ऐसा गोता लगाया कि उसकी लाश लोगों ने बाहर निकाली। दोस्त भी डूब रहा था जिसे लोगों ने बचाया। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

नीतिन पिता माधव चौगुले 38 वर्ष निवासी बसंत विहार प्रापर्टी का काम करता था। देर रात करीब 12 बजे वह अपने दोस्त शशांक पिता सुधीर पंवार निवासी अर्पिता कालोनी के साथ महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन करने गया। दर्शन के बाद अमावस्या होने के कारण वह रामघाट पर नदी में नहाने चला गया। शशांक ने बताया कि नीतिन अच्छा तैराक था इस कारण उसने घाट से नदी में गोता लगाया लेकिन बाहर नहीं निकला। शशांक स्वयं भी डूबने लगा जिसे लोगों ने बचाया।

Advertisement

अकेले रहते थे घर में
नीतिन के परिजनों ने बताया कि उसके पिता माधव चौगुले एमपीईबी से रिटायर्ड हैं। मां की कोरोनाकाल के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो चुकी है। पिता-पुत्र अकेले घर में रहते थे। नीतिन स्पोट्र्समेन था और तैरना भी अच्छे से जानता था।

उज्जैन : नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या

Advertisement

उज्जैन। उन्हेल पुलिस के अनुसार एक वृद्ध ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आसाराम पिता कनीराम 50 वर्ष निवासी नई आबादी उन्हेल के रूप में की गई है।

पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। शनिवार को वह घर से निकला था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही हैं।

Related Articles

Write a review