Advertisement

उज्जैन : होटल के उस्ताद ने फांसी लगाकर दी जान

उज्जैन। दोस्तों के साथ निजातपुरा में रहने वाले होटल के उस्ताद ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रमेश गायकवाड़ पिता राजू 30 वर्ष निवासी निजातपुरा करीब 4 वर्षों से जितेन्द्र कनोजिया के मकान में दोस्त भीम सिंह और राहुल के साथ किराये से रहता था। वह जब घर लौटा तो दरवाजा अटका था।

Advertisement

अंदर जाकर देखा रमेश फांसी पर लटका मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि कमरे से रमेश के पत्नी व बच्ची के साथ फोटो, एक बिना सिम का मोबाइल मिला है। उसके परिजनों की जानकारी निकाल रहे हैं। भीमसिंह ने बताया कि रमेश का पत्नी से तलाक हो चुका था और उसके परिवारजन भी कभी मिलने नहीं आते थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें