Advertisement

उज्जैन : होली मिलन समारोह में सेवा का सम्मान

उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा इंदिरानगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कोरोनाकाल में सेवा देने वाले समाजसेवियों तथा सेविकाओं का अभिनंदन किया। अभा क्षत्रिय महासभा महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष उषा पंवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल में सेवा देने वाली शोभा सिंह सोलंकी, राधा चौहान, उपमा चौहान, इंदिरा पाठक, राजेश शर्मा, यशवंत सिंह पंवार का सम्मान किया गया। इस मौके पर गोविंद सोलंकी, आशा सेंगर, मीरा सिकरवार, रतन कुंवर आदि मौजूद रहे। संयोजक उषा पंवार ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण होली मिलन समारोह को वृहद स्तर पर न करते हुए केवल चुनिंदा लोगों की उपस्थिति में किया गया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें