Advertisement

उज्जैन:45+ को दूसरा डोज लगाने की अवधि बढऩे से लोग परेशान

वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे लोगों ने की बहस बाद में लौटना पड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड का दूसरा डोज लगवाने के समय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 से 16 सप्ताह के अंतर का नियम आज से लागू किया गया है। इस जानकारी के अभाव में जिन लोगों को पूर्व में 45 दिन में दूसरा डोज लगवाने की बात कही गई थी उन लोगों ने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर विवाद किया। हालांकि समझाईश के बाद उन्हें बिना वैक्सीन लगवाये घर लौटना पड़ा।

विष्णुपुरा सामुदायिक भवन को कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर पर लोगों ने कोविशिल्ड का पहला डोज लगवाया था। उन्हें वैक्सीनेटर ने कहा था कि 45 दिन बाद दूसरा डोज लगवाना अनिवार्य है। इसी जानकारी के बाद लोग सामुदायिक भवन में दूसरा डोज लगवाने सुबह से पहुंच गये। यहां मौजूद कोआडिटनेटर अमित परमार ने लोगों को बताया कि अब दूसरा डोज लगवाने का नियम बदल गया है। 12 से 16 सप्ताह के अंतर में दूसरा डोज लगेगा। यह सुनकर लोग नाराज हो गये विवाद करने लगे। उन्हें शासन के नियम की जानकारी देकर घर लौटाया गया। अमित परमार ने बताया कि सेंटर पर 18 प्लस और फ्रंटलाइन वर्कर को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। दूसरा डोज लगवाने के लिये अंतर के समय का पालन किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review