उज्जैन:BJP ने जारी की 54 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों की सूची

उज्जैननगर निगम चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने गुरुवार रात को 49 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद शुक्रवार सुबह शेष 5 वार्डों के लिए भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
इसमें गत परिषद की तुलना में भारी बदलाव किया है। 28 पूर्व पार्षदों के टिकट काट दिए गए है। दल बदल कर आने वालों को मौका मिला है। वहीं पार्टी के तीन बागियों को टिकट दिए गए है।
शुक्रवार सुबह भाजपा ने पांच वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर अपने सभी पार्षद पद के उम्मीद्वार तय कर दिए हैं। नामांकन दाखिल करने का कल अंतिम दिन है।
कल नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन: नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शहर के 54 वार्डों में पार्षद पद और एक महापौर के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 18 जून शनिवार है। ऐसे में कल नामांकन जमा कराने वालों की प्रशासनिक संकुल में भारी गहमागहमी रहेंगी।











