Advertisement

उज्जैन:कोरोना मरीज की मृत्यु पर डॉक्टर ने 1 लाख 65 हजार बकाया नहीं लिया

उज्जैन।सुबह उदयन मार्ग स्थित प्रायवेट अस्पताल में कोरोना मरीज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अस्पताल कर्मचारी ने परिजनों को अस्पताल व मेडिकल का 1 लाख 65 हजार रुपये बकाया बिल सौंपा। इसको देखकर परिजन भड़क गये और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर माधव नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और अस्पताल प्रबंधन से बिल माफ करने का अनुरोध किया जिसके बाद बकाया राशि नहीं ली गई।

Advertisement

माधव नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि सुबह सहर्ष हास्पिटल में हंगामे की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां देसाई नगर में रहने वाला परिवार अपने परिजन की मृत्यु के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिये गये बिल को लेकर हंगामा कर रहा था। उनसे चर्चा की तो लोगों ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बकाया बिल 1 लाख 65 हजार रुपये की मांग की जा रही है जबकि हम इतने रुपये देने में असमर्थ हैं। पुलिस ने अस्पताल के डीन डॉ. हर्ष मंगल से चर्चा की और मृतक के परिवारजनों की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया तो डॉ. हर्ष मंगल ने बकाया राशि 1 लाख 65 हजार रुपये दवाओं के बिल के साथ नहीं लेने की सहमति दी और शव को परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें