Advertisement

उज्जैन:क्षीरसागर में पानी की टंकी का वॉल्व खुला, चारों तरफ भरा पानी

रात 12 बजे से पानी बह रहा था, सुबह तक सड़कों से होता हुआ पानी लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंचा…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन।क्षीरसागर स्थित गांधी बालोद्यान में बनी पानी की टंकी का वाल्व आधी रात में खुल गया। इससे पानी तेजी से गिरने लगा। सुबह तक क्षेत्र की सड़कें पानी से भर गई थी। पानी लोगों के घरों और दुकान तक पहुुंच गया। लोगों ने नगर निगम और पीएचई विभाग को सूचना भी दी।

शनिवार की रात करीब 12 बजे से ही टंकी से पानी का लीकेज तेजी से शुरू हो गया था। पूरा बगीचा पानी से भर गया और आसपास की सड़कें पानी में डूब गई।

Advertisement

लोगों के घरों तक भी पानी पहुंच गया इससे वे परेशान हो गए। सड़कों पर घुटने तक पानी होने से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। बताया जाता है कि तीन दिनों से इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी जिससे लोग परेशान हो रहे थे। पानी नहीं आने की शिकायतें भी लगातार पीएचई विभाग के पास पहुंच रही थी। वहीं रात में अचानक एकसाथ इतना पानी गिरने से क्षेत्रवासी के रहवासी परेशान हो गए।

Advertisement

जंग लगे वाल्व को निकालकर टंकी को पूरी तरह खाली किया…….पीएचई के अधीक्षण यंत्री राजीव शुक्ला ने बताया कि क्षीरसागर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। टंकी के नीचे के वाल्व में जंग लग गया था। इसलिए इस वाल्व को निकालकर नया वाल्व लगाने का निर्णय लिया गया।

शनिवार की रात को टंकी करीब तीन मीटर भरी हुई थी। रात 12 बजे जंग लगे वाल्व को खोला गया। इससे पानी खाली होने लगा। वाल्व को सुधारने का काम रात 12 से सुबह 5 बजे तक किया गया।

इसके बाद टंकी को पानी से भरने का काम शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस टंकी निर्माण करीब 15 वर्ष पूर्व किया गया था। पीएचई के अधिकारी और कर्मचारी सुबह से ही जंग लगे वाल्व को निकालने के लिए पहुंच गए थे।

Related Articles