Advertisement

उज्जैन:गर्भवती पत्नी की कोरोना से मौत, पति ने की आत्महत्या

उज्जैन। ढांचा भवन में रहने वाले ऑटो चालक के घर शादी के 14 साल बाद बच्चे का जन्म होना था, लेकिन कोरोना की वजह से दो माह पहले उसकी गर्भवती पत्नी की मृत्यु हो गई। इसी दुख के चलते ऑटो चालक ने कल जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और परिजनों को सौंपकर जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि अनिल पिता नारायण सिंह 40 वर्ष निवासी ढांचा भवन को परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

अनिल आटो चालक था। उसकी गर्भवती पत्नी राधाबाई की दो माह पहले कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई थी। अनिल की शादी के 14 वर्ष बाद बच्चे का जन्म होना था जिसको लेकर दंपत्ति बहुत खुश थे लेकिन कोरोना की वजह से पत्नी की मृत्यु होने के बाद से अनिल दुखी रहने लगा था और संभवत: इसी वजह से उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें