उज्जैन:घेराबंदी कर आरडी गार्डी के पास से कार में बैठे दो युवक-युवतियों को पकड़ा

उज्जैन। बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में संदिग्ध युवक-युवतियां घूम रहे हैं। चिमनगंज थाना पुलिस की टीम ने उक्त कार का पीछा कर आरडी गार्डी के पास से पकड़ा। उसमें दो युवक और दो युवतियां बैठे थे। पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि एक आदर्श नगर व दूसरा मोहन नगर में रहता है जबकि युवतियां मालीपुरा और सेठी नगर की रहने वाली हैं। पुलिस द्वारा देर रात 1 बजे कार में घूमने के बारे में पूछताछ कर रही है। पंवासा पुलिस ने भी भोपाल की एक कार को रोककर उसमें बैठे युवक-युवती को पकड़ा है। बताया जाता है कि कार में बैठे युवक को दुष्कर्म के मामले में भोपाल पुलिस तलाश कर रही थी।
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये चोरी
उज्जैन। डिवाइन वैली परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से अज्ञात बदमाशों ने 19 जून को 49 हजार रुपये चोरी कर लिये थे। मामले में बैंककर्मी शंकर नागदेवानी निवासी रविन्द्र नगर ने माधव नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज









