Advertisement

उज्जैन:जयसिंहपुरा क्षेत्र से 10 दिन पहले लापता हुई किशोरी युवक के साथ घर लौटी

उज्जैन। 10 दिन पहले जयसिंहपुरा क्षेत्र से लापता हुई किशोरी युवक के साथ घर लौट आई, जबकि कल दो युवतियां घर से लापता हो गईं जिनमें से एक युवती ने भाई को मोबाइल पर मैसेज किया कि मर्जी से जा रही हूं। नीलगंगा पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा में रहने वाली किशोरी की उसके भाई ने 30 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा किशोरी की तलाश की जा रही थी।

Advertisement

सोमवार को वह कुणाल दीक्षित 21 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा के साथ घर लौट आई। उसने परिजनों को बताया कि वह कुणाल के साथ आष्टा में रह रही थी। पुलिस ने कुणाल को हिरासत में लेकर किशोरी का मेडिकल कराया है। इधर दुर्गा माली पिता गोपाल 20 वर्ष निवासी गऊघाट पाला घर पर बिना बताये कहीं चली गई। उसके भाई अर्जुन माली ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई वहीं दिव्या पिता अशोक टेहलानी 26 वर्ष निवासी संतराम सिंधी कालोनी पार्लर जाने का कहकर लापता हो गई। उसके भाई दिपेश टेहलानी ने पुलिस को बताया कि दिव्या का मोबाइल पर मैसेज आया था कि मैं अपनी मर्जी से जा रही हूं। पुलिस द्वारा दोनों युवतियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें