Advertisement

उज्जैन:थाने में केस दर्ज हुआ तो स्वयं को मार लिये चाकू

थाने में केस दर्ज हुआ तो स्वयं को मार लिये चाकू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। हामूखेडी में रहने वाले युवक का सामने रहने वाले से विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष ने नागझिरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो युवक ने स्वयं को चाकू मारकर घायल कर लिया और बाइक से थाने पहुंचा।

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आनंद सोलंकी पिता रतनलाल निवासी हामूखेडी घर में आटा चक्की चलाता है। उसका घर के सामने रहने वाले जितेन्द्र और रवि से विवाद हुआ।

Advertisement

जितेन्द्र ने नागझिरी थाने में आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसने स्वयं के पेट में चाकू मार लिये और थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद कहा कि चोंटे स्वयं के हाथ से लगी हैं, जबकि आनंद का कहना था कि जितेन्द्र और रवि ने उस पर हमला किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें