उज्जैन:महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा टला,Video

रात 10:30बजे फोल्डिंग ब्रिज वेल्डिंग के दौरान स्पार्किंग से हुई घटना…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महाकाल मंदिर परिसर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
उज्जैन।महाकाल मंंदिर परिसर में फोल्डिंग ब्रिज बनाने के दौरान आग लग गई। हालांकि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। मंदिर में श्रद्धालु नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
नागपंचमी पर महाकाल स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट वर्ष में एक ही बार खुलते हैं। दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं। मंदिर तीसरे तल पर हैं। मंदिर में पहुंचने के लिए लोहे का अस्थायी ब्रिज बनाने का काम पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। 2 अगस्त को नागपंचमी है। पर्व नजदीक होने के कारण रात-दिन काम किया जा रहा था।
गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे ब्रिज पर वेल्डिंग की जा रही थी। नीचे ब्रिज निर्माण का कचरा भी पड़ा था। स्पार्किंग से कचरे में आग लग गई। आग की लपटे करीब चार फीट ऊपर तक पहुंच गई। वहीं पर मौजूद कर्मचारियों और पंडे पुजारियों ने आग पर काबू पाया।
90 फीट लंबा फोल्डिंग ब्रिज बन रहा
नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचने के लिए 10 फीट लंबा और करीब 90 फीट चौड़ा फोल्डिंग ब्रिज बनाया जा रहा है। नागपंचमी 2 अगस्त को है। पर्व के बाद इस ब्रिज को फिर खोलकर सुरक्षित रख दिया जाएगा।
मंदिर समिति अब तक भक्तों को भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कराने के लिए अस्थाई लोहे की सीढिय़ों का निर्माण कराती आई है। लोहे की सीढिय़ो के निर्माण से मंदिर के मूल स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंच रहा था। इसलिए नए ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा के एक दानदाता ने सहयोग किया है।











