Advertisement

उज्जैन:हिस्ट्रीशिटर ने आरक्षक पर रुपये मांगने का आरोप लगाया और चूहामार खा ली

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशिटर बदमाश ने थाने के आरक्षक पर रुपए मांगने का आरोप लगाने के बाद चूहामार खा ली। मामले में एसएसपी ने आरक्षक को लाइन अटैच कर जांच शुरू कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

लखन बौरासी निवासी अम्बर कॉलोनी नीलगंगा थाने का रिकार्डेड बदमाश है। उसके खिलाफ अवैध शराब विक्रय के अलावा अन्य केस थाने में दर्ज हैं। लखन ने सोमवार शाम चूहामार खा ली और थाने के आरक्षक मनोज माहुले पर रुपये मांगने का आरोप लगाया।

परिजनों ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्रभारी टीआई उईके ने लखन के बयान दर्ज किये। एसएसपी सत्येन्द्र शुक्ला ने आरक्षक मनोज को लाइन हाजिर कर जांच के निर्देश दिये हैं। प्रभारी टीआई ने बताया कि मनोज आचार संहिता के चलते आदतन बदमाशों की चैकिंग के लिये लखन के घर गया था उससे स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें