Advertisement

उत्तराखंड सरकार का U-टर्न, चारधाम यात्रा पर अगले आदेश तक रोक

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में चार धाम यात्रा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. इसके लिए सरकार ने संशोधित एसओपी जारी की है. इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी थी.

Advertisement

बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर सात जुलाई तक रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने सोमवार को एक सुनवाई के दौरान कैबिनेट के फैसले को पलटते हुए यात्रा पर रोक लगा दी. हाईकोर्ट ने तीर्थ स्थलों से जुड़ी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार से मंदिरों में चल रहीं रस्मों और समारोहों का देशभर में सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था करने को कहा था.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें